Monday, October 19th, 2026

गृहमंत्री शाह आज करेंगे पीतांबरा पीठ के दर्शन

दतिया
 केंद्रीय गृहमंत्री सोमवार (14 फरवरी) को दतिया (datia) आएंगे बताया जा रहा है की वह पहले यूपी के बुंदेलखंड में 3 चुनावी सभाएं करेंगे उसके बाद झांसी से शाम 4 बजे हेलिकॉप्टर से दतिया पहुंचेंगे फिर शाम 4.30 बजे मां पीतांबरा के दर्शन कर पूजा अर्चना करेंगे इस दौरान मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा भी साथ मौजूद रहेंगे।

सूत्रों के मुताबिक गृहमंत्री शाह यहां करीब आधा घंटे रुकेंगे इसके बाद वे ग्वालियर के लिए रवाना होंगे, शाह के दतिया दौरे को देखते हुए दतिया में तैयारियां तेज हो गई हैं सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद की जा रही हैं पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी दतिया हवाई पट्टी का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त किया जा रहा है।

हम आपको बता दें कि गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) सोमवार सुबह 11:30 बजे झांसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे यहां से हेलिकॉप्टर से दोपहर 12 बजे मऊरानीपुर के दमेले मैदान पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे इसके बाद दोपहर 1:40 बजे बरुआसागर के मनसुल माता मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे दोपहर 3:15 बजे क्राफ्ट मेला मैदान में शाह की जनसभा होगी।

 

#पीतांबरा के दर्शन

Source : Agency

पाठको की राय