Tuesday, October 20th, 2026

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा बोले- कोरोना पॉजिटिव स्टूडेंट्स को मिलेगा दूसरा मौका

भोपाल
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मंगलवार को संकेत दिए हैं कि प्रदेश में कालेजों की परीक्षाएं ऑफलाइन ही कराई जाएंगी। ऑनलाइन परीक्षा की मांग के बीच इस पूरे मामले पर उन्होंने कहा कि हालांकि ज्यादातर छात्रों ने वैक्सीन की दोनों डोज़ लगवा ली हैं, इसलिए सरकार ऑफलाइन परीक्षाओं पर ही विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि परीक्षाएं कोरोना की सभी गाइडलाइन्स का पालन करते हुए की जाएंगी। मिश्रा ने यह भी बताया कि अगर परीक्षा के दौरान अगर कोई छात्र संक्रमण की वजह से शामिल नहीं हो पाएगा तो उन्हें परीक्षा में बैठने का एक और मौका मिलेगा। आपको बता दें कि सूबे के स्टूडेंस और छात्र संगठन लगातार ऑनलाइन परीक्षाएं कराने की मांग कर रहे हैं।

जल्द जारी होंगे निर्देश
मध्य प्रदेश में परीक्षाएं कब और कैसे होंगी, इसे लेकर जल्द ही निर्देश जारी हो सकते हैं। गृहमंत्री मिश्रा ने कहा कि सरकार चाहती है कि इस बार ऑफलाइन परीक्षा होनी चाहिए और इसको लेकर सरकार तैयार भी है। उन्होंने कहा कि इसे लेकर जल्द ही दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि हालातों को देखते हुए अन्य विकल्पों पर भी विचार हो सकता है।

 

 

#Home Minister Narottam Mishra

Source : Agency

पाठको की राय