Thursday, October 22nd, 2026

एटीएम कैश वैन लूट की गुत्थी 10 घंटे में सुलझाने पर गृह मंत्री ने दिया नगद पुरस्कार

रायपुर
गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने रायगढ़ में एटीएम कैश वैन लूट कांड के आरोपियों को 10 घंटे के भीतर पूरी रकम के साथ गिरफ्तार करने की सफलता पर पुलिस टीम को 50 हजार रूपए की नगद राशि से पुरस्कृत किया है।

उल्लेखनीय है कि तीन जुलाई 2020 को रायगढ़ के करोड़ीमल नगर आजाद चौक स्थित एसबीआई के एटीएम में पैसा डालने आए वैन के चालक एवं गार्ड को गोली मारकर 14 लाख 50 हजार की लूट को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों को रायगढ़ पुलिस ने वारदात के 10 घंटे के भीतर पूरी रकम के साथ गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की थी। दो पेशेवर आरोपियों ने एटीएम बैंक के चालक को गोली मारकर लूट को अंजाम दिया था। मामला संज्ञान में आते ही गृह मंत्री साहू ने पुलिस महानिरीक्षक एवं रायगढ़ पुलिस अधीक्षक से दूरभाष पर प्रकरण की जानकारी ली और अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए निर्देशित किया था। पुलिस महानिदेश डी.एम. अवस्थी ने पुलिस टीम में शामिल 28 अधिकारियों-कर्मचारियों को नगद राशि से पुरस्कृत करने आदेश जारी कर दिया है।

 

#एटीएम कैश

Source : Agency

पाठको की राय