Monday, October 19th, 2026

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने सुपर संडे 2 का किया शुभारंभ

दतिया

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दतिया में स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान के तहत रविवार को सुपर संडे 2 का शुभारंभ सायरन बजाकर किया। गृह मंत्री ने स्वच्छता के लिए सभी नगर वासियों से आह्वान किया कि आगामी 27 फरवरी को रविवार के दिन प्रातः 10 बजे से आधा घंटा अपने-अपने घरों के सामने सफाई का कार्य करें। उन्होंने कहा कि इस अभियान में समाज के सभी वर्ग, समाजसेवी संस्था, शासकीय सेवक सहित  शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्रा आदि भी अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।   

मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि 27 फरवरी को होने वाले स्वच्छता कार्य की सी.सी. टीवी एवं ड्रोन कैमरे से निगरानी भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि हमें दतिया को देश में स्वच्छता के मामले में नंबर वन बनाना है।

 

 

#स्वच्छता सर्वेक्षण

Source : Agency

पाठको की राय