Monday, October 19th, 2026

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने 10 करोड़ की सड़क का किया भूमि-पूजन

दतिया
गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दतिया जिले के गोराघाट में 10 करोड़ 59 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाली सड़क का भूमि-पूजन किया। उन्होंने बताया कि गोराघाट से धीरपुरा तक 16 किलोमीटर मार्ग का निर्माण किया जायेगा। इस मार्ग के बन जाने से क्षेत्र के लोगों के लिये विकास के द्वार खुल जायेंगे। रोजगार के अवसर पैदा होंगे। आने-जाने में सुविधा होगी। माल की ढुलाई लागत कम आयेगी और समय बचेगा। डॉ. मिश्रा ने कहा कि दतिया के विकास कार्य इसी तरह अनवरत रूप से जारी रहेंगे।

 

#Home Minister Dr. Mishra

Source : Agency

पाठको की राय