Wednesday, October 21st, 2026

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने डेढ़ करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया भूमि-पूजन

दतिया

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने रविवार को दतिया जिले के ग्राम भागौर में एक करोड़ 55 लाख रुपए की लागत के विकास और निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन किया। उन्होंने कहा कि विकास के कार्य निरंतर जारी रहेंगे। मंत्री डॉ. मिश्रा ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाएगा।

दतिया से जनजाति के 1100 भाई-बहन गौरव दिवस महासम्मेलन में होंगे शामिल

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने जनजाति समुदाय के भाई-बहनों को रविवार भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस महासम्मेलन में सम्मिलित होने के लिए रवाना किया। उन्होंने बताया कि जिले से 30 बसों में जा रहे जनजाति समुदाय के भाई-बहनों के लिए समुचित प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं।

 

 

#भूमि-पूजन

Source : Agency

पाठको की राय