Monday, October 19th, 2026

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा इंदौर में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह में हुए शामिल

इंदौर

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने मध्यप्रदेश के 66वें स्थापना दिवस के अवसर पर सभी को शुभकामनाएँ और बधाईयाँ दी हैं। उन्होंने इंदौर के रविन्द्र नाट्य गृह में आयोजित मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के जिला-स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। डॉ. मिश्रा ने कहा कि हम सब मिलकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्म-निर्भर भारत के सपने को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में पूरा करेंगे।

समारोह में क्षेत्रीय सांसद शंकर लालवानी, विधायक श्रीमती मालिनी गौड़, रमेश मेंदोला, पूर्व विधायक जीतू जिराती, सुदर्शन गुप्ता सहित अन्य वरिष्ठ जन-प्रतिनिधि एवं पुलिस-प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे।

 

#स्थापना दिवस समारोह

Source : Agency

पाठको की राय