Tuesday, October 20th, 2026

जबलपुर में होमगार्ड के उप निरीक्षक को 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

जबलपुर
 जबलपुर की लोकायुक्त पुलिस की टीम ने जिला होमगार्ड कार्यालय में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा को गुरुवार को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है।

बताया गया प्रदीप कुमार ने सैनिक पंकज पवार से किट जमा करने और नामांकन रद्द कराने की धमकी देकर रिश्वत मांगी थी। पंकज होमगार्ड सैनिक के पद पर है, जो करीब दो साल से अपनी पदस्थापना पर उपस्थित नहीं था। तीन महीने पहले ही उसने वापस इसमें ज्वाइनिंग दी थी। इसके बाद शर्मा ने उसे धमकाते हुए रिश्वत की मांग की थी। सैनिक की शिकायत के बाद लोकायुक्त टीम ने प्रदीप शर्मा को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। लोकायुक्त टीम में उप पुलिस अधीक्षक दिलीप झरबड़े, निरीक्षक स्वप्निल दास, निरीक्षक भूपेंद्र दीवान शामिल रहे।

 

 

#रिश्वत लेते गिरफ्तार

Source : Agency

पाठको की राय