Tuesday, October 20th, 2026

आज होमगार्ड और सिविल डिफेन्स संगठन ने अपना 76 वां स्थापना दिवस मनाया

भोपाल

होमगार्ड और सिविल डिफेन्स संगठन का 76 वां स्थापना दिवस आज मनाया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने होमगार्ड और एसडीईआरएफ के जवानों के कामों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि बाढ़ जैसी आपदा में इस संगठन के सैनिकों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। अपनी जान की बाजी लगाकर उन्होंने काम किया। इनके अथक परिश्रम ने उस दौरान की विकट परिस्थिति को नियंत्रित किया था। इससे पहले राज्यपाल को होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन ने परेड द्वारा सलामी दी। इसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। परेड के बाद एसडीईआरएफ द्वारा बाढ़ बचाव, भूकम्प से बचाव के संबंध में डेमोस्ट्रेशन दिया।

बच्चों को दिए प्रशंसा पत्र और प्रोत्साहन राशि
इस आयोजन में डीजी होमगार्ड पवन जैन ने नगर सैनिकों और एसडीईआरएफ सैनिकों के बच्चों को लेकर अनूठी पहल शुरू की। उन्होंने इस मौके पर ऐसे बच्च जिनके 10 वीं और 12 वीं में 85 प्रतिशत से अधिक अंक आए हैं उन्हें प्रशंसा पत्र और प्रोत्साहन राशि भेंट की। वहीं व्यवसायिक पाठ्यक्रम में अध्ययनरत एवं उत्कृष्ट विद्यार्थियों को भी यह सम्मान दिया गया।

 

#नगर सैनिकों-SDERF

Source : Agency

पाठको की राय