Monday, October 19th, 2026

HMPV वायरस ने असम में फैलाया पैर, 10 महीने का बच्चा संक्रमित

नई दिल्ली
देश में एचएमपीवी वायरस के मामले लगातर सामने आ रहे हैं. इसी बीच असम में भी एक मामला सामने आया है. यहां के  लखीमपुर में 10 महीने का एक बच्चा एचएमपीवी वायरस से संक्रमित है. बच्चे को वर्तमान में डिब्रूगढ़ के असम मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों का कहना है कि बच्चे स्थिति स्थिर है और चिंता की कोई बात नहीं है.

असम में सामने आए ये इस मामले के बाद देश में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) के कुल 15 केस हो गए हैं. सबसे ज्यादा 4 मामले गुजरात में हैं.  शुक्रवार को राजस्थान और गुजरात में एक-एक केस मिला था. इससे पहले गुरुवार को 3 केस सामने आए थे.

 

Source : Agency

पाठको की राय