Thursday, October 22nd, 2026

हिंदू संगठनों ने गाजा आतंकियों के खिलाफ जताई नाराजगी

बिलासपुर.

इसराइल और हमास के बीच छिड़ी जंग का रिएक्शन अब भारत में भी देखा जा रहा है। हमास के खिलाफ यहां भी विरोध शुरू हो गया
है। तमाम अलग-अलग हिंदू संगठन और लोग हमास की आतंकी गतिविधियों के खिलाफ खड़े नजर आ रहे हैं।
इसी कड़ी में बिलासपुर में हिंदू संगठनों और शहरवासियों ने रिवर व्यू में आई स्टैंड विथ इजराइल के साथ खड़े होकर हमास के आतंकी गतिविधियों के खिलाफ अपना आक्रोश जाहिर किया।

प्रदर्शन कारियों ने बताया कि इसराइल भारत का मित्र है और मित्र देश पर जिस तरह हमास आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रहा है इजराइल में निर्दोषों पर गोलियां बरसा रहा है। ऐसी स्थिति में भारत का हर हिंदुस्तानी इसराइल के साथ खड़ा है और आतंकी गतिविधियों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि, कुछ लोग भारत में भी हमास के साथ खड़े हैं ऐसे लोगों का हिंदू संगठन पुरजोर विरोध करता है।

 

#Hindu

Source : Agency

पाठको की राय