Sunday, October 25th, 2026

हिंदी विश्वविद्यालय 23 से लेगा पीजी की परीक्षाएं

भोपाल
अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय ने स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष सत्र 2020-21 की वार्षिक परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। उच्च शिक्षा विभाग के आदेश के तहत परीक्षाएं ओपन बुक प्रणाली से होंगी। स्नातकोत्तर (एमए)/कला, स्नातकोत्तर समाजकार्य (एमएसडब्ल्यू), स्नातकोत्तर योग विज्ञान (एमए/एमएससी), स्नातकोत्तर (एमए) जर्नलिज्म एण्ड मास कम्युनिकेशन, स्नातकोत्तर विज्ञान (एमएससी)/(एमएफएससी) की परीक्षाएं 23 जून से 27 जून तक परीक्षाएं होंगी।

विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर प्रश्नपत्र 23 जून को दोपहर 12 बजे अपलोड किए जाएंगे। विद्यार्थियों को उत्तरपुस्तिका 27 से 30 जून तक जमा करना होंगी। स्नातकोत्तर एक वर्षीय परीक्षा स्नातकोत्तर विधि(एलएलएम) एवं स्नातकोत्तर पुस्तकालय विज्ञान (एमलिब) की परीक्षाएं 25 जून से 28 जून तक आयोजित की जाएंगी। प्रश्नपत्र 25 जून को दोपहर 12 बजे वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे । उत्तर पुस्तिका 28 से 3 जुलाई तक जमा करना होगा । विद्यार्थी उत्तर पुस्तिकाओं को स्वयं विवि आकर या स्पीड पोस्ट के माध्यम से विवि भेज  सकते हैं ।

 

#Hindi University

Source : Agency

पाठको की राय