Sunday, October 25th, 2026

हिमाचल प्रदेश: बारिश का कहर, भूस्खलन से अभी तक 192 लोगों की मौत

शिमला
हिमाचल प्रदेश में मानसून के दौरान भारी बारिश और भूस्खलन से जहां अभी तक 192 लोगों की मौत हो गई है। वहीं भारी बारिश की वजह से अब तक 980 करोड़ रुपये की सरकारी और निजी संपत्ति नष्ट हो चुकी है। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी।  प्रवक्ता ने बताया कि पिछले एक सप्ताह के दौरान भारी बारिश और भूस्खलन से सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। इस दौरान लोक निर्माण विभाग को सबसे ज्यादा 569 करोड़ और जल शक्ति विभाग को 390 करोड़ रुपये तक का नुकसान हो चुका है। उन्होंने कहा कि अकेले शिमला जिले में भारी बारिश और भूस्खलन से अभी तक 32 लोगों की मौत हो गयी है, जो सबसे अधिक हैं।

91 घर हुए क्षतिग्रस्त
वहीं कुल्लू में अब तक 25, मंडी में 24, चंबा में 19, कांगड़ा में 18, सिरमौर में 17, ऊना में 16 और सोलन में 11 लोगों की मृत्यु हुई। इसके अलावा 342 लोग घायल हुए और छह लोग अभी भी लापता हैं। भारी बारिश के कारण भूस्खलन होने से 91 घर पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे कई लोग बेघर हो गए और 311 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। 

 

#Himachal Pradesh

Source : Agency

पाठको की राय