Thursday, October 22nd, 2026

हिमाचल प्रदेश : शिमला में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.0 रही तीव्रता

 शिमला

हिमाचल प्रदेश के शिमला और आसपास के इलाकों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, इस भूकंप की तीव्रता 3.0 थी और यह आज दोपहर 3:32 बजे आया. भूकंप का केंद्र हिमाचल प्रदेश के कुल्लू क्षेत्र में बताया जा रहा है. राहत की बात यह है कि इस भूकंप से किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है. हालांकि झटके हल्के थे, लेकिन स्थानीय लोगों में थोड़ी घबराहट जरूर देखी गई.

 

 

 

#Earthquake

Source : Agency

पाठको की राय