Friday, October 23rd, 2026

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की तबीयत बिगड़ी, IGMC में करवाए टैस्ट, डॉक्टरों ने दी आराम की सलाह

शिमला
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की आज अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें आईजीएमसी शिमला लाया गया। यहां उनके सभी रूटीन टैस्ट किए गए। इसके बाद वह अपने सरकारी आवास ओक ओवर लौट गए। मुख्यमंत्री को पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द की शिकायत थी, जिसके कारण उनका अल्ट्रासाऊंड किया गया। अल्ट्रासाऊंट की रिपोर्ट सामान्य आई, जिससे राहत की खबर है, हालांकि खून की जांच की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल राव ने बताया कि सीएम की हालत अब सामान्य है और उन्हें घर भेज दिया गया है। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है और फिलहाल वह शिमला के ओक ओवर स्थित सरकारी आवास में आराम कर रहे हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की थी और आज उन्हें जम्मू-कश्मीर चुनाव प्रचार के लिए रवाना होना था, लेकिन अचानक तबीयत बिगड़ने के चलते उनके दौरे पर अब संशय बना हुआ है।

 

#Chief Minister Sukhwinder Singh Sukhu

Source : Agency

पाठको की राय