Monday, October 26th, 2026

उच्च शिक्षा मंत्री आज करेंगे बेबिनार का शुभारंभ

रायपुर। उच्च शिक्षा और तकनीकी मंत्री श्री उमेश पटेल युवाओं को नवाचार एवं रचनात्मकता की दिशा में प्रेरित करने के लिए आयोजित बेबिनार का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम छत्तीसगढ़ क्षेत्रीय विज्ञापन केन्द्र फाउंडेशन डे के अवसर पर विज्ञान केन्द्र रायपुर द्वारा 13 जुलाई को दोपहर 3.30 बजे आयोजित किया गया है। बेबिनार कार्यक्रम को उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल सम्बोधित करेंगे। इसके अलावा साईंस सिटी देहरादून के एडवाइजर एवं नेशनल काउंसिल आॅफ साईंस म्यूजियम केन्द्रीय संस्कृति मंत्रालय के पूर्व महानिदेशक श्री जी.एस रावटेला भी सम्बोधित करेंगे।

 

Source : Agency

पाठको की राय