उच्च शिक्षा विभाग : कोर्स में बढ़ोतरी कर सकेंगे यूनिवर्सिटी और आटोनोमस कॉलेज
भोपाल
राष्टÑीय शिक्षा नीति के तहत प्रदेश के विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने उच्च शिक्षा विभाग ने सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्स बना लिए हैं। तीन वर्षीय डिग्री कोर्स का प्रथम वर्ष का सिलेबस तैयार हो गया है। उक्त कोर्स में प्रदेश के विश्वविद्यालय और आटोनामस कॉलेज बीस फीसदी तक बढ़ोतरी कर सकते हैं। आगामी सत्र 2021-22 में उक्त कोर्स में प्रवेशरत विद्यार्थी रोजगार अर्जित कर पाएंगे। 79 अध्ययन मंडल ने डिग्री प्रोग्रमा भी नई शिक्षा नीति के तहत तैयार कर दिए हैं।
उच्च शिक्षा विभाग ने राष्टÑीय शिक्षा नीति के तहत विद्यार्थियों को डिग्री के साथ कौशल देने के लिए कोर्स तैयार किए हैं। स्नातक प्रथम वर्ष के 79 विषयों के कोर्स को विभागीय वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। इसके तहत ही प्रदेश के हरेक विश्वविद्यालय और कॉलेज में विद्यार्थियों को अध्ययन कराकर डिग्री दी जाएगी। विश्वविद्यालय के कुलपति और आटोनोमश कॉलेजों के प्राचार्य अपने अध्ययन मंडल को निर्देशित कर डिग्री प्रोग्राम में बीस फीसदी तक की बढ़ोतरी करा सकते हैं। बशर्ते वे ये बढ़ोतरी स्थानीय आवश्यकता और विशेषताओं के आधार पर ही कर सकेंगे।
कोरोनाकाल में विभाग को सभी 79 मंडलों की बैठक कराने में काफी परेशानी का सामना करना होता, लेकिन विभाग ने सिलेबस को तैयार करने के लिये साढ़े तीन सौ से अधिक आॅनलाइन बैठक कराकर कोर्स तैयार किए हैं। ये कोर्स सूबे के समस्त विश्वविद्यालयों और स्वशासी कॉलेजों में समान रूप से लागू होंगे।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के आदेश के तहत विभाग आगामी सत्र 2021-22 में ही आत्मनिर्भर सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्स की पढ़ाई शुरू कराएगा। कोरोना संक्रमण के चलते उक्त कोर्स का सिलेबस फाइनल तैयार करने में कठिनाई आ रही है। उनमें प्रवेश लेकर विद्यार्थी छह माह और एक साल की पढ़ाई करने के बाद रोजगार हासिल कर सकेंगे।
विभाग ने सभी 79 मंडलों के कोर्स का ई-कंटेंट भी तैयार करा लिया है। इससे विद्यार्थी विभागीय वेबसाइट पर जाकर अपनी डिग्री से संबंधित कोर्स का अध्ययन कर सकेंगे। यहां तक उनके कोर्स से संबंधित पुस्तकों की लिस्ट वेबसाइट पर जारी की गई है।

पाठको की राय