Wednesday, October 21st, 2026

कर्नाटक हिजाब विवाद पर हाई कोर्ट के अंतरिम फैसले को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती

नई दिल्ली
कर्नाटक हिजाब विवाद पर गुरुवार को हाई कोर्ट ने अपने अंतरिम आदेश में कहा था कि जबतक यह मामला कोर्ट में लंबित है तबतक छात्रों को हिजाब या फिर धार्मिक प्रतीक पहनने पर रोक लगाई जाती है। कर्नाटक हाई कोर्ट के इस फैसले को अब सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है। गौर करने वाली बात है कि पिछले कई दिनों से यह मामला विवादों में है। दरअसल कर्नाटक में कॉलेज के भीतर हिजाब पहनने को लेकर दो गुट आमने-सामने हैं। कॉलेज के भीतर हिजाब पहनने पर पाबंदी लगने के बाद उडुपी में छात्राएं इसके खिलाफ प्रदर्शन कर रही हैं जबकि हिजाब के विरोध में दूसरे छात्र जय श्री राम के नारे लगा रहे हैं।

 

#कर्नाटक हिजाब विवाद

Source : Agency

पाठको की राय