Saturday, October 24th, 2026

हाईकोर्ट का पटना के नेपालीनगर में बुलडोजर एक्‍शन पर बड़ा आदेश, अब 14 जुलाई को होगी सुनवाई

पटना
पटना के राजीवनगर थाना क्षेत्र के नेपालीनगर में बने मकानों को तोड़ने पर लगी रोक एक सप्‍ताह के लिए और बढ़ा दी गई है। पटना हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए प्रशासन को वहां यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया है। मलबों को भी नहीं हटाने को कहा है। अब इस मामले की सुनवाई 14 जुलाई को होगी। कोर्ट ने बुधवार को सुनवाई करते हुए प्रशासन की कार्यवाही पर कई सवाल खड़े किए हैं। वहां बिजली और पानी का कनेक्‍शन बहाल करने का आदेश दिया है।

 

#High court

Source : Agency

पाठको की राय