Sunday, October 25th, 2026

बिहार में कोरोना के बढ़ते मामले पर हाईकोर्ट ने जताई चिंता 

पटना 
बिहार में करोना संक्रमण के बढ़ते मामले पर पटना हाईकोर्ट ने चिंता जताते हुए स्वास्थ्य विभाग को पूरी जानकारी देने का आदेश देते हुए जमकर खिंचाई की  है। कोर्ट ने जांच रिपोर्ट में देरी, इलाज नहीं मिलने आदि पर चिंता जताई। 

कोर्ट का कहना था कि आमजन के लिए सरकारी अस्पताल का दरवाजा लगभग बंद सा है। आमजन को भर्ती करने से मना कर दिया जा रहा है। कहीं बेड नहीं होने तो कहीं ऑक्सीजन नहीं होने की जानकारी दी जा रही है। यह गलत है। अस्पताल आये लोगों को भर्ती करने तथा उन्हें बेहतर इलाज देने की व्यवस्था की जानी चाहिए। सुविधा नहीं है तो उसे बढ़ाने तथा संसाधन उपलब्ध कराने की कार्रवाई करें। जरूरत के हिसाब से संसाधन मुहैया कराएं। कोर्ट ने मामले पर अगली सुनवाई 17 अप्रैल की तारीख निर्धारित की है।

 

 

#बिहार में कोरोना

Source : Agency

पाठको की राय