Tuesday, October 20th, 2026

धनिये के हिडन ब्यूटी सीक्रेट्स

हरा धनिया खाने के लाभ ज्यादातर लोग जानते हैं। लेकिन कम ही लोगों को इस बारे में जानकारी है कि त्वचा पर यदि जलन, खुजली या रैशेज की समस्या हो रही हो तो हरा धनिया पीसकर लगाने से बहुत जल्दी आराम मिलता है। स्किन केयर की दुनिया में हरा धनिया बहुत अधिक ग्लैमराइज नहीं हुआ है। इसलिए इसके बारे में इतनी जानकारी भी नहीं है। आप इसका फेस पैक लगाकर अपनी त्वचा की बढ़ती उम्र को 10 साल तक छोटा दिखा सकती हैं।

चटनी नहीं फेस मास्क है

धनिया चटनी और धनिया पेस पैक देखने में एक जैसे ही लगते हैं। धनिया की हरी और छोटी-छोटी फ्रेश पत्तियां आपकी त्वचा को जवां बना सकती हैं। अगर आपकी स्किन में सैकड़ों खामियां आ चुकी हैं, जैसे ऐक्ने, पिंपल, चोट के निशान, झाइयां, क्रोज फीट, झुर्रियां इत्यादि। आपकी त्वचा पर कोई भी समस्या हो, हरी धनिया पत्ती और साबुत धनिया मिलकर आपकी हर समस्या को दूर कर सकते हैं।

इन चीजों से दूर रहना होगा

    हरा धनिया पत्ती से बना फेस पैक आपकी त्वचा पर इतना सकारात्मक असर डालता है कि आपकी उम्र वास्तविक उम्र से 10 साल तक छोटी दिखने लगती है। यदि आप घर बैठे सेलेब्स जैसा निखार चाहती हैं तो इन चीजों से दूर रहना होगा।
    फ्री रेडिकल्स के बुरे असर
    धूप और धूल तथा पलूशन
    डेड स्किन सेल्स के जमाव से बचाव
    झाइयों और झुर्रियों की समस्या

ऐसे बनाएं धनिया फेस पैक

    हरा धनिया अच्छी तरह धोकर साफ कर लें। फेस पैक बनाने के लिए आपको हरे धनिए की 10 से 12 टहनी चाहिए होंगी। इसके साथ ही 3 से 4 चम्मच दही चाहिए होगा।
    दही और हरा धनिया को एक साथ पीसकर पेस्ट तैयार कर लें। आपका फेस पैक बन जाएगा। इसे 20 से 25 मिनट के लिए त्वचा पर लगाएं और फिर ताजे पानी से धोकर साफ कर लें। सप्ताह में 3 बार इस पैक को लगाना काफी होता है। जिससे आपको मनचाहा निखार मिलता है।

 

Source : Agency

पाठको की राय