Wednesday, October 21st, 2026

इस्राइल के हवाई हमलों से बौखलाया हिजबुल्ला, जवाब में दागे 300 से अधिक रॉकेट

यरुशलम.

हमास और इस्राइल बीते 10 महीने से जंग लड़ रहे हैं। इस बीच, इस्राइल और लेबनान के हिजबुल्ला के बीच भी युद्ध छिड़ता दिख रहा है। दोनों के बीच तनाव तब बढ़ गया, जब इस्राइल ने रविवार सुबह हिजबुल्ला के ठिकानों पर हवाई हमले शुरू किए। इसके जवाब में हिजबुल्ला ने भी हमला किया। दावा किया जा रहा कि उसने इस्राइल पर 320 कत्युशा रॉकेट लॉन्च किए हैं। वहीं इस्राइली रक्षा बलों का कहना है कि यह हमले नागरिकों को लक्ष्य बनाकर किए गए हैं।


लेबनान में हवाई हमलों का सबसे ज्यादा असर उड़ानों पर पड़ा है। इस्राइल के बेन गुरियन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने आने वाली उड़ानों को डायवर्ट कर दिया है। वहीं, कुछ उड़ानों में देरी भी हो रही है। वहीं, यहां के रक्षा मंत्री योआव गैलेंट ने घरेलू मोर्चे पर विशेष स्थिति की घोषणा की। उन्होंने इस्राइली सेना द्वारा लेबनान में एहतियाती हमले शुरू करने के बाद रविवार सुबह छह बजे से 48 घंटे के राष्ट्रव्यापी आपातकाल का एलान किया है।

हिजबुल्ला ने भी किया था हमला
वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हिजबुल्ला ने शनिवार को इस्राइल की ओर ताबड़तोड़ मिसाइल हमले किए थे। इस हमले में इस्राइली सीमा के अंदर स्थित कई घर तबाह हो गए।बताया जा रहा है कि हिजबुल्लाह ने ये हमले शुक्रवार को हुए इस्राइली हमले के जवाब में किया था।

इस्राइल का कहना बचाव में किया हमला
इस्राइल ने रविवार की सुबह दक्षिणी लेबनान में कई हवाई हमले किए। इसका कहना है कि हिजबुल्ला इस्राइल पर हमला करने की योजना बना रहा था। इसलिए एहतियातन यह हमले किए गए। हालांकि, यह हमला गाजा संघर्ष विराम वार्ता को विफल कर सकता है।
हमास और इस्राइल बीते 10 महीने से जंग लड़ रहे हैं। इस बीच, इस्राइल और लेबनान के हिजबुल्ला के बीच भी युद्ध छिड़ता दिख रहा है। दोनों के बीच तनाव तब बढ़ गया, जब इस्राइल ने रविवार सुबह हिजबुल्ला के ठिकानों पर हवाई हमले शुरू किए। इसके जवाब में हिजबुल्ला ने भी हमला किया। दावा किया जा रहा कि उसने इस्राइल पर 320 कत्युशा रॉकेट लॉन्च किए हैं। वहीं इस्राइली रक्षा बलों का कहना है कि यह हमले नागरिकों को लक्ष्य बनाकर किए गए हैं।

 

#Hezbollah fired#Israel's air strikes

Source : Agency

पाठको की राय