Tuesday, October 20th, 2026

नवंबर में Hero MotoCorp रह गई पीछे, इस कंपनी ने बेच डाली सबसे ज्यादा बाइक्स

नई दिल्ली

बीते महीने मोटरसाइकिल बिक्री के मामले में हीरो मोटोकॉर्प को बड़ा झटका लगा है। नवंबर में हीरो मोटोकॉर्प को पछाड़ Bajaj Auto सबसे ज्यादा बाइक बेचने वाली कंपनी (घरेलू बिक्री और एक्सपोर्ट को मिलाकर) बन गई है। ध्यान देने वाली बात है कि दोनों ही कंपनियों की बिक्री में बीते साल नवंबर के मुकाबले गिरावट दर्ज हुई है। तो आइए जानते हैं किस कंपनी ने कितनी बाइक्स बेची हैं।

बजाज ऑटो ने नवंबर 2021 में कुल 338,473 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की है। यह पिछले साल नवंबर के मुकाबले 12 फीसदी की गिरावट है। नवंबर 2020 में कंपनी ने 384,993 यूनिट्स की बिक्री की थी। वहीं, हीरो मोटोकॉर्प की बात करें तो देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन कंपनी ने बीते महीने कुल 329,185 मोटरसाइकिल्स को बेचा है। यह आंकड़े घरेलू बिक्री और एक्सपोर्ट को मिलाकर हैं।

हीरो मोटोकॉर्प ने नवंबर 2021 में कुल मोटरसाइकिल बिक्री में 39 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की। पिछले साल इसी महीने में कंपनी ने 541,437 यूनिट्स की बिक्री की थी। हालांकि, ऐसा कम ही देखने को मिलता है, जब बजाज ऑटो ओवरऑल मोटरसाइकिल बिक्री में हीरो मोटोकॉर्प से आगे निकल जाए।

 

#नवंबर में Hero MotoCorp

Source : Agency

पाठको की राय