शहर के मध्य गांजा की तस्करी,आरोपी गिरफ्तार
रायपुर
शहर के मध्य राजा तलाब लोटस अस्पताल के पास से गांजा की तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर उत्कर्ष सिंह को 8 किलो गांजा के साथ सिविल लाईन पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर गिरफ्तार किया।
पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी, कि थाना सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत राजा तालाब स्थित लोटस हॉस्पिटल के पास एक व्यक्ति अपने बैग में गांजा लेकर कहीं जाने की फिराक में है। इस सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना सिविल लाईन पुलिस की टीम मुखबीर के बताये स्थान पर पहुची और बताये गये व्यक्ति के हुलिया को चिन्हांकित करते हुये घेराबंदी कर उसे धरदबोचा।
सिविल लाईन पुलिस द्वारा पूछताछ किये जिने पर उसने अपना नाम उत्कर्ष सिंह20 वर्ष तथा उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के रायबरेली थानाखान जहानपुर (बखारी) पोस्ट परशदेपुर डीह सलोन का निवासी बताया। पुलिस द्वारा उत्कर्ष सिंह की बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा मिला। आरोपी उत्कर्ष सिंह के कब्जे से 8 किलो ग्राम गांजा जिसका मूल्य 50,000 रुपए, 1 नग मोबाईल फोन एवं नगदी 200 रुपए जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा आरोपी के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 264/21 धारा 20(बी) नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही की गई।

पाठको की राय