Thursday, October 22nd, 2026

हेमंत की गिरफ्तारी साजिश, चुनाव में जनता देगी मुंहतोड़ जवाब; चंपाई सोरेन का BJP पर हमला

जमशेदपुर/धनबाद/रांची.

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि भाजपा ने साजिश कर पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को जेल भिजवा दिया। इसका जवाब चुनाव में जनता देगी। भाजपा की राजनीति को पहचानने की जरूरत है। वे मंगलवार को रांची में पुरानी विधानसभा मैदान में हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के खिलाफ आयोजित संकल्प सभा को संबोधित कर रहे थे। सभा को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि झारखंड आदिवासी मूलवासियों का है।

रांची ही नहीं, बोकारो, धनबाद और जमशेदपुर की जमीन भी आदिवासी-मूलवासियों की ही है। यहां की कई जमीनों पर भी कब्जा है, लेकिन केंद्र सरकार को सिर्फ 8 एकड़ जमीन ही दिख रही है, जिसका कोई खाता बही नहीं है। कहीं भी हेमंत सोरेन का नाम नहीं है। इसके बाद भी साजिश के तहत युवा सम्राट को जेल भेज दिया गया। संकल्प सभा को मंत्री मिथिलेश ठाकुर, दीपक बिरुआ, हफीजुल हसन, विधायक बैजनाथ राम के अलावा कई नेताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम में काफी संख्या में राज्यभर से आए झामुमो कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर झामुमो के केंद्रीय नेताओं सहित जिला स्तर के नेता मंच पर उपस्थित थे। मंच से पार्टी नेताओं ने लोगों का अभार व्यक्त किया, जो दो दिनों के नोटिस में ही संकल्प रैली में शामिल होने के लिए भारी संख्या में उपस्थित हुए। ने भी संबोधित किया।

 

#Champai Soren's#attack on BJP#Hemant's arrest is a conspiracy#public will give#befitting reply in the elections

Source : Agency

पाठको की राय