Wednesday, October 21st, 2026

हेमंत विस्वा की अकूत संपत्ति, ईडी करे जांच : निरुपम

बिलासपुर.

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय निरुपम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा का गुजरात मॉडल फेल हो चुका है और छत्तीसगढ़ मॉडल की देश भर में चर्चा हो रही है। यहां पिछले पांच वर्षों से जो सरकार चल रही है उसकी गाथा हो रही है।  छग में आधी फीसदी बेरोजगारी है, बेरोजगारों को भत्ता दिया जा रहा है।

राष्ट्रीय प्रवक्ता ने सिटिंग एमएलए के टिकट काटे जाने के सवाल पर कहा कि जिन विधायकों की टिकट काटी गई, उनका परफॉर्मेंस खराब रहा होगा, पार्टी के पास इसे लेकर कोई ठोस फीडबैक होगा, जिसके आधार पर टिकट काटी गई होगी। वहीं असम के सीएम हिमंता विस्वा सरमा के कांग्रेसी नेताओं के घर ईडी आईटी छापा को लेकर कहा कि उनकी खुद की प्रॉपर्टी इतनी ज्यादा है, वो असम के सबसे बड़े माफिया हैं। हिमंता विस्वा सरमा झूठे हैं। संजय निरुपम ने कहा कि प्रदेश में भूपेश बघेल के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर जीरो प्रतिशत है,इन्होंने सत्ताविरोधी लहर पनपने नहीं दिया।

 

#Chhattisgarh model

Source : Agency

पाठको की राय