Saturday, October 24th, 2026

हेमंत सोरेन नेतहाट हुए रवाना, शाम 7 बजे फिर बुलाई विधायकों की बैठक; राजभवन आज दे सकता है फैसला

नई दिल्ली
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की कुर्सी पर संकट के बादल गहरा गए हैं। चुनाव आयोग (ईसीआई) ने मुख्यमंत्री सोरेन को जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 9 (ए) के तहत दोषी मानते हुए उन्हें विधायक के पद से अयोग्य किए जाने का मंतव्य राज्यपाल रमेश बैस को सौंप दिया है। अब आखिरी फैसला राज्यपाल के हाथ में है। राजभवन के फैसले पर सभी की निगाहे हैं। माना जा रहा है कि राज्यपाल आज सीएम सोरेन को नोटिस जारी कर सकते हैं। सियासी हलचल के बीच मुख्यमंत्री ने अपने आवास पर विधायक दल की बैठक बुलाई जो अब खत्म हो गई है। इसके बाद सीएम नेतरहाट के लिए रवाना हो गए हैं। शाम सात बजे एक बार फिर विधायकों की बैठक बुलाई गई है। बैठक खत्म होने के बाद महागठबंधन ने कहा है कि हम सभी एकजुट हैं।

 

 

#Hemant Soren

Source : Agency

पाठको की राय