Wednesday, October 21st, 2026

हेमा मालिनी ने शिल्पा शेट्टी के साथ 'मैं जट यमला पगला दीवाना' पर किया डांस

 

मुंबई,

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने सुपरहिट गाना 'मैं जट यमला पगला दीवाना' पर शिल्पा शेट्टी के साथ डांस किया है। हेमा मालिनी और शिल्पा शेट्टी के डांस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।वायरल हो रहा वीडियो डांस रियलिटी शो सुपर डांसर 4 का है, जिसमें हेमा मालिनी, शिल्पा शेट्टी के साथ स्टेज पर जाकर डांस करती हैं। हेमा मालिनी, धर्मेंद्र की तरह 'मैं जट यमला पगला दीवाना' गाने पर डांस कर रही हैं, वहीं शिल्पा शेट्टी, हेमा मालिनी बनकर नखरे दिखा रही हैं।

हेमा मालिनी को धर्मेंद्र की तरह डांस करता देख हर कोई उनकी खूब तारीफ कर रहा है। वहीं ऑडियन्स में बैठी कोरियोग्राफर गीता कपूर भी उनकी खूब तारीफ कर रही हैं।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय