Wednesday, October 28th, 2026

सफाई, सीवर और पानी की समस्या के लिए हेल्पलाइन होगा 1533 नंबर, आज लांचिंग

 लखनऊ
 
शहरों में साफ-सफाई, सीवर व पेयजल से संबंधित शिकायतों का समाधान अब 1533 पर झट से होगा। नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा बुधवार को इसका शुभारंभ करेंगे।स्थानीय निकाय निदेशक नेहा शर्मा ने बताया कि निदेशालय में इसका शुभारंभ होगा। इस नंबर पर आने वाली कॉल संबंधित जिलों के निकायों में ट्रांसफर कर दी जाएगी और तय समय के अंदर समस्याओं का समाधान किया जाएगा। केंद्र सरकार के संचार मंत्रालय ने इस नंबर को आवंटित किया है।


उन्होंने बताया कि इससे पहले नगर विकास मंत्री ने 4 अप्रैल को निकाय से संबंधित शिकायतों के समाधान के लिए स्थानीय निकाय निदेशालय में डेडिकेटेड कमांड एंड कंट्रोल कंट्रोल सेंटर (डीसीसीसी) का शुभारंभ किया था। इसमें 18001800101 टोल फ्री नंबर से नागरिकों की शिकायतों का समाधान हो रहा है। नगर विकास मंत्री बुधवार की दोपहर 12 बजे 1533 टोल फ्री नंबर का शुभारंभ करेंगे और इसके बाद लांच हुए संभव पोर्टल के माध्यम से की जा रही समस्याओं के समाधान की समीक्षा करेंगे।

 

 

#हेल्पलाइन

Source : Agency

पाठको की राय