हत्या , लूट , डकैती जैसी घटनाओं का खुलासा करने में मददगार 10 पुलिस डाग रिटायर , समारोह में दी बिदाई
( अमिताभ पाण्डेय)
भोपाल । मध्यप्रदेश पुलिस के साथ गंभीर अपराधिक घटनाओं का खुलासा करने में मददगार रहे 10 डाग/ श्वान आज सेवानिवृत हो गए। पुलिस अधिकारियों ने उनकी सेवाओं को याद करते हुए एक समारोह का आयोजन पुलिस मुख्यालय में किया । इसमें उन्हें बिदाई दी गई।
उल्लेखनीय है कि पुलिस फ़ोर्स में श्वानों की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इनको गंभीर घटनाओं का खुलासा करने , आरोपी को पकड़ने में सहयोग के लिए प्रशिक्षित किया जाता है। इनके माध्यम से लूट , डकैती , हत्या , के आरोपी , नशीले पदार्थों के कारोबारी को पकड़ने में आसानी हो जाती है। पुलिस में इनके कामकाज की भी समय सीमा होती है।
पुलिस के जवानों की तरह श्वानों को भी एक समय के बाद अपने काम सेवानिवृत्ति दी जाती है। आज 23वीं वाहिनी में पुलिस के 10 श्वानों (डाग) की सेवानिवृत्ति का समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विशेष सशस्त्र बल साजिद फरीद शापू थे जबकि समारोह की अध्यक्षता डीआईजी (मध्य क्षेत्र) नवनीत भसीन ने की।
इस प्रकार का नवाचार पुलिस महकमे में पहली बार देखने को मिला। भोपाल के भदभदा रोड स्थित 23वी वाहिनी के सभाकक्ष में आयोजित इस कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा सेवानिवृत्त हुए उन डॉग्स को विदाई दी गई जिन्होंने हत्या, लूट, डकैती और नारकोटिक्स जैसे मामलों के निराकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।
इस अवसर पर पुलिस अधिकारी फरीद शापू ने कहा कि इन श्वानों की भूमिका को कभी भुलाया नहीं जा सकता। गंभीर अपराधों का पर्दाफाश करने में पुलिस की सक्रियता और सफलता ऐसे डाग / श्वान के बिना असंभव है। पुलिस की सफलता में ऐसे डाग का योगदान बहुत महत्वपूर्ण होता है। पैचीदे मामले में सुलझाने में इनकी मेहनत काबिले तारीफ़ है।आयोजन के प्रारंभ में कमांडेंट आदित्य प्रताप सिंह ने इस आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि पुलिस की सफलता में ऐसे श्वानों का योगदान अमूल्य है। इनकी भूमिका से पुलिस को अपने कामकाज में महत्वपूर्ण मदद मिलती है। पुलिस फ़ोर्स में श्वानों के योगदान पर पहली बार डॉग्स का सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजित किया गया। यहां यह बताना जरूरी है कि 23 वीं बटालियन में डाग को मास्टर ट्रेनर्स द्वारा ऐसा प्रशिक्षण दिया जाता है कि डाग अपराधिक घटनाओं के आरोपियों तक पहुंचने में पुलिस को बहुत सहयोग करते हैं। इन्होंने कई घटनाओं का पर्दाफाश करने में अपनी जोरदार भूमिका को साबित कर दिखाया है।

पाठको की राय