Tuesday, October 20th, 2026

लॉकडाउन में भारी पड़ी सैर:एक्टर टाइगर श्राफ और दिशा पाटनी पर एफआईआर

फिल्म एक्टर टाइगर श्राफ और दिशा पाटनी के खिलाफ मुंबई पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। दोनों को 1 जून को दोपहर 2 बजे मुंबई के बैंडस्टैंड पर कार से घूमते हुए पकड़े गए थे। वे बाहर निकलने की ठोस वजह नहीं बता पाए थे, लेकिन तब पुलिस ने डॉक्यूमेंट्स चेक करके उन्हें छोड़ दिया था। अब पुलिस ने सारे पहलुओं की जांच के बाद दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। मुंबई पुलिस के अनुसार, दोनों के खिलाफ धारा 188 के तहत केस दर्ज किया गया है। अभी इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है क्योंकि ये जमानती अपराध की श्रेणी में है। महाराष्ट्र में 15 जून तक कोरोना कर्फ्यू है और सुबह 7 से दोपहर 2 बजे तक ही बाहर निकलने की छूट है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिम में सेशन के बाद दिशा और टाइगर ड्राइव पर निकले थे। टाइगर पीछे बैठे थे जबकि दिशा आगे की सीट पर थीं। पुलिस ने दोनों का आधार कार्ड चेक किया और दूसरी फॉर्मेलिटीज पूरी कीं। इसके बाद मुंबई पुलिस ने उन्हें जाने दिया। दिशा ने इस साल मार्च में टाइगर के बर्थडे पर फैमिली के प्राइवेट डिनर को जॉइन किया था। उनके साथ टाइगर की बहन कृष्णा श्रॉफ और मां आयशा श्रॉफ भी थीं। दिशा ने हाल ही में टाइगर के पिता जैकी श्रॉफ के साथ ‘राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई’ में स्क्रीन शेयर की थी। दिशा आने वाली फिल्म ‘एक विलन-2’ में नजर आएंगी, वहीं टाइगर की अपकमिंग फिल्में ‘हीरोपंती-2’, ‘गणपत’ और ‘बागी-4’ हैं। दिशा को आखिरी बार ‘राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई’ में देखा गया था। वहीं, टाइगर ‘बागी-3’ में नजर आए थे।

 

Source : Agency

पाठको की राय