राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों किनारे खड़े भारी वाहनों से बढ़ा खतरा
जगदलपुर
शहर के आसपास सड़कों के किनारे वाहनों को खड़ी करने के कारण होने वाली समस्याओं से निजात के लिए ट्रांसपोर्ट नगर विकसित करने तथा बस स्टैंड परिसर में बेतरतीब खड़ी गाडि?ों के विरुद्ध कार्यवाही का फैसला कई बार लिया जा चुका है, लेकिन शहर से बाहर जाने वाले हर रास्ते के दोनों ओर दर्जनों कबाड़ वाहन या चालू वाहन खड़े रहते हैं। सबसे ज्यादा खतरनाक स्थिति शहर से लगे राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनो किनारे पर खड़ी भारी वाहनों से किसी बड़ी दुर्घटना की संभावना से इंकार नही किया जा सकता है।
कुछ मौकों पर ऐस खड़े वाहनों से टकरा कर कुछ बाइक सवारों ने अपनी जान भी गंवाई है। मालूम हो कुछ समय पहले सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिले के चिन्हांकित दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों के साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु किए जा रहे उपायों के संबंध में जानकारी दी गई थी, पर कुछ दिनों बाद इन निदेर्शों को भुला दिया गया और हालात जस के तस हो चले हैं।

पाठको की राय