Saturday, October 24th, 2026

भारी बारिश से गगल में जीवन अस्त व्यस्त सड़क मार्ग बंद तो कहीं इमारतें गिरी

गगल
कल से हो रही मूसलाधार बारिश ने भयंकर रूप धारण कर लिया जिससे समूचा जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया इलाके के कई भवनों में रात को पानी घुस गया तो कहीं बिजली गुल हो गई गगल के साथ लगते गांव कुठमां में सुबह ही राष्ट्रीय राजमार्ग पर लहासा गिर जाने से यातायात बाधित हो गई जिससे कई यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा वही धर्मशाला चैतडु मार्ग पर पहाड़ी से लहासा गिर जाने से धर्मशाला चैतडू मार्ग को बंद करना पड़ा मौके पर पहुंच धर्मशाला की एसडीएम सिलपी बेकटा ने मौके पर पहुंचकर दो जेसीबी लगाकर मलवा हटवाया।

उधर भारी बारिश से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बगली के 4 कमरों पर पहाड़ी का मलबा गिर जाने से कमरे क्षतिग्रस्त हो गए स्कूल की प्रिंसिपल मीना शर्मा ने बताया कि भारी बारिश से इन जमींदोज हुए कमरों के साथ-साथ रसोई घर के कमरे गिरने का भी खतरा पैदा हो गया है इस बारे प्रशासन को आगाह कर दिया गया है वही महेरना और भड़यारा के सम्पर्क मार्ग के बीच लहासा गिर जाने से सड़क मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। महेरना भड़यारा के संपर्क मार्ग के बीच लहासा गिर जाने से सड़क मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त है।

 

 

#Heavy rains

Source : Agency

पाठको की राय