Tuesday, October 20th, 2026

भादौ के साथ शुरू होगी झमाझम बारिश, पूरा होगा बारिश का कोटा

इंदौर
इंदौर शहर में अगस्त के पहले पखवाड़े में शहरवासियों को रिमझिम बारिश ही देखने को मिली है, लेकिन दूसरे पखवाड़े में शहर तरबतर होगा। सावन की विदाई के साथ भादौ के आगमन पर शहर में झमाझम बारिश होगी। अगले एक सप्ताह में शहर में मध्यम से तेज स्तर की बारिश होगी और शहरवासी बारिश से तरबतर होंगे। सप्ताह के शुरुआत में बूंदाबांदी होगी। वही सप्ताह के मध्य में शहर में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। अगले सप्ताह शहर में बारिश की निरंतरता देखने को मिलेगी।

सप्ताह के अंत में कम होगी बारिश
सप्ताह के अंत में बारिश की गतिविधि कम रहेगी। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि अगले सप्ताह में इंदौर में औसत बारिश का शेष कोटा पूरा होने की संभावना है। भोपाल स्थित मौसम केंद्र के विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान में एक मानसून द्रोणिका प्रदेश के उत्तर पश्चिम व उत्तर पूर्वी हिस्से में शिवपुरी व सीधी से होकर गुजर रही है।

इंदौर की ओर आ रही नमी
बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दाब का क्षेत्र भी बना हुआ है। एक चक्रवाती परिसंचरण पश्चिमी राजस्थान व एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण तेलंगाना पर बना हुआ है। इन सिस्टमों में असर से इंदौर की ओर अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है।

गर्मी और उमस से मिलेगी राहत
इस वजह से इंदौर में आगामी दिनों में बारिश का दौर जारी रहेगा। शहरवासियों को आगामी दिनों में गर्मी व उसम से राहत मिलेगी। दिन व रात के तापमान सामान्य से कम ही रहेंगे।

 

#Heavy rain

Source : Agency

पाठको की राय