Thursday, October 22nd, 2026

एमपी और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी; झारखंड में ऑरेंज अलर्ट, इन जिलों में खतरा ज्यादा

रायपुर.

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड में एकबार फिर जोरदार बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग का कहना है कि मध्य प्रदेश में अगले 24 घंटे मौसम खराब रहेगा। वहीं छत्तीसगढ़ और झारखंड में तीन से चार अक्टूबर तक मौसम खराब रहने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य प्रदेश के चार जिलों में जोरदार बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है जबकि छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है। वहीं झारखड के कुछ हिस्सों में भारी से ज्यादा भारी बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है।

मध्य प्रदेश के चार जिलों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी पर एक नया सिस्टम बनने के कारण मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड में मौसम खराब हो गया है। मध्य प्रदेश के भोपाल, जबलपुर, इंदौर, उज्जैन और सागर संभाग के कुछ जिलों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। सूबे के रीवा, सीधी, अनूपपुर और सिंगरौली जिलों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश के सिवनी, कटनी, बालाघाट, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम, खरगोन, खरगोन, दमोह, पन्ना और बैतूल बाकी हिस्सों में गरज चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।

छत्तीसगढ़ में भी तीन अक्टूबर तक मौसम खराब रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।  कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। सूबे की राजधानी रायपुर में भी गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि सूबे के कुछ हिस्सों में गरज चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। छत्तीसगढ़ में तीन अक्टूबर को भी जोरदार बारिश के आसार हैं।

झारखंड में भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने से बीते 24 घंटे के दौरान आठ लोगों की मौत हो गई है। झारखंड के कई हिस्सों में शनिवार शाम से ही लगातार बारिश दर्ज की जा रही है। सूबे में भारी बारिश से कई नदियां उफान पर हैं। रांची मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 24 घंटे के दौरान लोहरदग्गा, गुमला और सिमडेगा के कुछ हिस्सों में भारी से ज्यादा भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि निम्न दबाव के कारण झारखंड में जोरदार बारिश हो रही है।

 

#Heavy rain warning in Chhattisgarh

Source : Agency

पाठको की राय