Sunday, October 25th, 2026

अमरनाथ गुफा के पास भारी बारिश,4000 श्रद्धालुओं को किया गया रेस्क्यू

 श्रीनगर

जम्मू कश्मीर में पवित्र अमरनाथ गुफा के आसपास फिर तेज बारिश हो रही है, जिसने चिंता बढ़ा दी है. भारी बारिश की वजह से वहां फिर बाढ़ आ गई है. पिछले दिनों वहां बादल फटने से कई श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी. तब आई तबाही की तस्वीरों ने सबको हिला कर रख दिया था.

जानकारी के मुताबिक, अमरनाथ गुफा के आसपास मौजूद पहाड़ियों पर आज दोपहर 3 बजे से भारी बारिश हो रही है. इसके बाद वहां बाढ़ आ गई है. इसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है.

साथ ही साथ वहां से श्रद्धालुओं को निकाला जा रहा है. अबतक चार हजार के करीब श्रद्धालुओं को अमरनाथ से सुरक्षित निकाला जा चुका है. फिलहाल हालात काबू में बताये जा रहे हैं.

 

 

#अमरनाथ गुफा

Source : Agency

पाठको की राय