Friday, October 23rd, 2026

जमशेदपुर.डेढ़ माह से एकतानगर में नहीं हो पा रही जलापूर्ति

जमशेदपुर.
मानगो के शंकोसाई स्थित एकता नगर में बीते डेढ़ महीना से पेयजल की आपूर्ति नहीं की जा रही है। पेयजल स्वच्छता विभाग में स्थानीय लोगों ने कई बार शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है। पानी के बिना लोगों का जीना दूभर हो गया है। वहीं, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की दलील है कि ऊंचे क्षेत्र होने के चलते एकता नगर में पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है।

स्थानीय नेता विकास सिंह का कहना है कि एकता नगर में जल्द पानी की सप्लाई शुरू नहीं हुई तो उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा।

 

#Heavy rain in Jharkhand

Source : Agency

पाठको की राय