Sunday, October 25th, 2026

छत्तीसगढ़ में बस्तर से बलरामपुर तक भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रायपुर.

छत्तीसगढ़ में अगले दो तीन दिनों तक मानसून की सक्रियता बनी रहेगी। साथ ही प्रदेश में लागतार मानसून की सक्रियता बढ़ रही है। इसके प्रभाव से प्रदेश के अधिकांश जगहों में बारिश हो रही है। आज गुरुवार को राजधानी रायपुर समेत अधिकांश स्थानों पर हल्की मध्यम बारिश और एक-दो जगह पर भारी बारिश होने की संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने 17 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं सात जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में आगामी दो तीन दिनों तक अधिकांश जगहों पर बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। एक चक्रवाती परिसंचरण झारखंड और आसपास के क्षेत्र पर समुद्र तल से 7.6 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुका हुआ है। साथ ही औसत समुद्र तल पर मानसून की द्रोणिका पूर्व-दक्षिण-पूर्व से उत्तर-पूर्व की ओर बंगाल की खाड़ी तक औसत समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है। इसके प्रभाव से प्रदेश के अधिकांश जगहों पर बारिश के आसार हैं। मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, अगले 24 घंटों के लिए बस्तर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, कोरिया, रायपुर, महासमुंद, दुर्ग,  बेमेतरा, कबीरधाम, बलौदाबाजार, बालोद, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरबा, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर और बलरामपुर जिले में यलो अलर्ट जारी किया है।

दूसरी ओर मौसम विभाग ने बिलासपुर,  राजनांदगांव, मुंगेली, कांकेर, बीजापुर, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है।

 

#Chhattisgarh#Heavy rain#Bastar to Balrampur

Source : Agency

पाठको की राय