झारखंड में भारी बारिश के आसार, 150 जवान तैनात
रांची.
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले दो से तीन दिनों के दौरान झारखंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। इससे होने वाले नुकसान से निपटने के लिए राज्यों ने कमर कस ली है। वहीं, मंगलवार रात कन्याकुमारी में बिजली का करंट लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। आईएमडी ने मंगलवार को कहा कि दक्षिण-पूर्व झारखंड के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र पश्चिम बंगाल में अगले दो से तीन दिनों के दौरान लगभग पूर्व की ओर बढ़ने की संभावना है। इससे आसपास के कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है।
इन राज्यों में बारिश
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी ने एक दैनिक बुलेटिन में बताया कि बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और उत्तरी ओडिशा में अगले तीन दिनों के दौरान और पूर्वोत्तर भारत में अगले चार दिनों के दौरान भारी बारिश जारी रहने की संभावना है।
#Heavy rain expected in Jharkhand

पाठको की राय