Sunday, October 25th, 2026

तेज हवाओं के साथ दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश जारी 

 नई दिल्ली 
दिल्ली-एनसीआर में रविवार सुबह से तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश जारी है। इससे जहां गर्मी और उमस से राहत मिली है, वहीं कई इलाकों में जलभराव हो गया है और कई जगहों पर काफी देर से लाइट नहीं है। वहीं, मौसम विभाग ने बताया है कि दिल्ली-एनसीआर में हफ्ते भर बारिश का क्रम जारी रहेगा।

बताया जा रहा है कि दिल्ली एनसीआर में रविवार तड़के सुबह 4 बजे से तेज बारिश हो रही है। दिल्ली के आश्रम, आनंद विहार, सरिता विहार, आइटीओ समेत दर्जनभर इलाकों में तेज बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव हो गया है। हालांकि, छुट्टी का दिन होने के चलते ट्रैफिक जाम नहीं लगने की बात कही जा रही है, लेकिन जलभराव से कुछ लोगों को दिक्कत हो सकती है। इससे पहले मौसम विभाग ने पूर्वानुमान किया था कि रविवार को सुबह से लेकर पूरे दिन में कई बार रुक-रुकर बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

 

#झमाझम बारिश

Source : Agency

पाठको की राय