Monday, October 26th, 2026

छत्तीसगढ़ में अगले 72 घंटों तक अति भारी बारिश का अलर्ट

 रायपुर
पूरे छत्तीसगढ़ में दक्षिण पश्चिम मानसून सक्रिय हो चुका है। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी दो दिनों में पूरे प्रदेश में अधिकांश स्थानों में वर्षा का सिलसिला शुरू जाने के आसार हैं। (Raipur Weather Department) प्रदेश में अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा तथा एक दो स्थानों में भारी वर्षा दर्ज की गई।

10 डिग्री तक लुढ़का पारा

 बीते दिन दिनों में लगातार प्रदेश का पारा 10 डिग्री तक गिर गया है। अभी लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल चुकी है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी तीन डिग्री तक पारा और गिर सकता है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 31 डिग्री और 25 डिग्री रह सकता है।

बना हुआ है यह सिस्टम

एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण, उत्तरी ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तटों से सटे उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर औसत समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक फैला हुआ है, जो अगले 24 घंटों के दौरान दबाव का क्षेत्र बन सकता है।

आगामी 48 घंटों के लिए (यलो)

बस्तर, बीजापुर, कोंडागांव और गरियाबंद जिलों में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी वर्षा होने की चेतावनी जारी की गई है।

आगामी 24 घंटों के लिए (यलो)

बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर, रायपुर, बलोदाबाज़ार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद और बस्तर जिलों में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी वर्षा होने सकती है।

आगामी 72 घंटों के लिए (ऑरेंज)

सरगुजा संभाग के सभी जिलों तथा रायगढ़, कोरबा और जांजगीर जिलों में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बिजली गिरने की अति संभावना है।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय