Sunday, October 25th, 2026

जशपुर में तीन ट्रको की आपस मे हुई जबरदस्त भिड़ंत

जशपुर

जशपुरनगर तेज रफ्तार ती ट्रक आपस मे भीड़ गई। इस दुर्घटना मे दुर्घटनाग्रस्त एक ट्रक का एक परिचालक क्षतिग्रस्त ट्रक के केबिन मे फंस कर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। घटना पत्थलगाँव थाना क्षेत्र के रायगढ़ रोड के टावर लाइन के पास की है।

जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक यूपी 70 एफटी 9613 रायगढ़ से लोहा का एंगल लोड करके उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के लिए रवाना हुआ था। पत्थलगाँव के पास अचानक यह ट्रक अनियंत्रित हो कर सामने से आ रही ट्रक क्रमांक सीजी 15 डीएफ को जबरदस्त ठोकर मारा।

यह ट्रक अंबिकापुर के सोनभद्र से कोयला लेकर रायगढ़ की ओर जा रही थी। ठोकर से इस ट्रक का संतुलन बिगड गया और यह आगे चल रही एक अन्य ट्रक सीजी 29 एसी 1550 से जा कर टकरा गया। इस दुर्घटना मे तीनो ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे मे एंगल लोड ट्रक का परिचालक केबिन मे फंस गया।


घटना की सुचना पर मौक़े पर पहुंची पत्थलगाव पुलिस की टीम ने उसे हाईड्रा की मदद से केबिन को तोड़ कर बाहर निकाला और इलाज के लिए पत्थलगाँव के सिविल अस्पताल मे भर्ती कराया है। घटना के बाद पत्थलगाँव रायगढ़ रोड मे भारी जाम लग गया। ट्रको को हटाने के बाद, स्थानीय पुलिस ने जाम क्लियर कराया।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय