Saturday, October 24th, 2026

पटना-मोतिहारी समेत 24 जिलों में आज हीटवेव का अलर्ट, जानिए कब मिलेगी भीषण गर्मी से राहत

बिहार
बिहार में भीषण गर्मी से आम जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने बुधवार 19 अप्रैल को पटना, गया, मोतिहारी समेत 24 जिलों में हीटवेव की चेतावनी जारी की है। पटना, पूर्वी चंपारण, खगड़िया और बांका जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है, यहां भयंकर लू चलने की आशंका है। वहीं गया, भागलपुर समेत अन्य 20 जिलों में भी हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, अरवल, जहानाबाद, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, जमुई, लखीसराय, बेगूसराय, मुंगेर और भागलपुर में मंगलवार को लू चलने की आशंका है। जबकि पटना, मोतिहारी, खगड़िया और बांका में भीषण लू चल सकती है। ऐसे में लोगों से सावधानियां बरतने की अपील की गई है।
 
कब मिलेगी भीषण गर्मी से राहत?
अप्रैल महीने में ही सूरज के तेवर इतने तल्ख होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तेज गर्मी को देखते हुए कुछ जगहों पर स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है, वहीं बाकी जगहों पर टाइम बदल दिया गया है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो दो दिनों के बाद राज्य के मौसम में आंशिक परिवर्तन होगा। इस दौरान तापमान में हल्की कमी आएगी। तेज हवाएं चलने के साथ ही पटना समेत कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हो सकती है।

 

 

#हीटवेव का अलर्ट

Source : Agency

पाठको की राय