हीटिड सॉक्स सर्दियों में ठंडे से पैरों को देंगे आराम
नई दिल्ली
सर्दियां आ चुकी हैं और लोगों के पैर ठंडे होना भी शुरू हो गए हैं। कई लोग हैं जिन्हें पूरी सर्दी में पैर ठंडे होने की परेशानी आती है। ऐसे ही लोगों के लिए हम एक प्रोडक्ट ढूंढकर लाए हैं। मार्केट में इलेक्ट्रिक हीटिड सॉक्स आते हैं जिन्हें आप खरीद सकते हैं। ये बैटरी ऑपरेटेड होते हैं। हर सॉक में बैटरी बॉक्स लगा होता है। इन्हें आप अमेजन से खरीद सकते हैं। चलिए जानते हैं इनके बारे में।
यह अमेजन उपलब्ध है। यह इलेक्ट्रिक वॉशेबल हीटेड सॉक्स हैं जो एडजस्टेबल टैम्प्रेचर के साथ आता है। इसकी कीमत की बात करें तो यह 7,838 रुपये में आता है लेकिन इसे 81 फीसद डिस्काउंट के साथ 1,459 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
क्या है इसकी खासियत:
इसका मैटेरियल काफी सॉफ्ट है। इसका हीटिंग एरिया पैर के पंजों के पास है। इसे आप आसानी से धो भी सकते हैं।
मोजो में लगती है बैटरी:
यह सॉक्स बैटरी बॉक्स के साथ आते हैं। सर्दियों में यह एक बेहतर विकल्प बन सकते हैं। आप इन्हें अपनी फैमिली, फ्रेंड्स को गिफ्ट कर सकते हैं।
बैटरी कहां लगाई जाती है:
इन सॉक्स में बैटरी ऊपर की तरफ लगती है। इसमें AA बैटरी लगाई जाती है। हर सॉक में दो बैटरी लगती हैंं।
हर जगह कर सकते हैं इस्तेमाल:
इसे आप राइडिंग, कैंपिंग, हाइकिंग, मोटरसाइकल कहीं भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह सॉक्स फ्री साइज में आते हैं। इसे कोई भी आसानी से पहन सकता है। यह पुरुष और महिला दोनों के लिए हैं। कोई भी इन्हें पहन सकता है।

पाठको की राय