Tuesday, October 20th, 2026

MP हाई कोर्ट में अब वर्चुअल नहीं होगी सुनवाई, 14 फरवरी से Physical Hearing

जबलपुर
कोरोना मामलों में कमी आने के चलते जबलपुर हाईकोर्ट की मुख्यपीठ सहित इंदौर व ग्वालियर खंडपीठ में सोमवार यानि 14 फरवरी से भौतिक सुनवाई शुरू की जाएगी. इसको लेकर आदेश भी जारी कर दिये गये हैं. इससे पहले कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए हाईकोर्ट की स्पेशल कमेटी ने भौतिक सुनवाई पर प्रतिबंध लगा दिया गया था.

भौतिक सुनवाई से के लिए रास्ता साफ
10 जनवरी 2022 से तीनों पीठ में वर्चुअल सुनवाई प्रारंभ करने की सिफारिश की थी. संक्रमण की रफ्तार में कमी आने के कारण विशेष कमेटी ने हाईकोर्ट की मुख्यपीठ सहित तीनों पीठ में पुनः भौतिक सुनवाई प्रारंभ करने की सिफारिश की थी. जिसके साथ ही हाईकोर्ट में भौतिक सुनवाई का रास्ता साफ हो गया है.

हाईकोर्ट द्वारा जारी एसओपी के अनुसार 65 साल से अधिक अधिवक्ता व पक्षकार को व्यक्तिगत रूप से उपस्थिति के लिए अनुमति लेना आवश्यक है. अधिवक्ता निर्धारित काउंटर में भौतिक रूप से फाइलिंग कर सकते हैं. दस्तावेज व आवेदन ड्रॉप बॉक्स में डालना होगा. पहले से लंबित मामलों की शीघ्र सुनवाई के लिए अधिवक्ता आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं. कैंटीन व एसोसिएशन के सभागृह भी खोलने के संबंध में आदेश जारी किये गये हैं. हाईकोर्ट में पक्षकार को आने की इजाजत होगी.

 

 

Source : Agency

पाठको की राय