Saturday, October 24th, 2026

राज्य महिला आयोग में 31 मई व 1 जून को रायपुर जिले के प्रकरणों की सुनवाई

रायपुर
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष, केबिनेट मंत्री दर्जा डॉ किरणमयी नायक 31 मई और 1 जून (दो दिन) को रायपुर जिले के प्रकरणों की सुनवाई करेंगी। यह सुनवाई प्रात: 11 बजे से शाम 5 बजे तक मुख्य निर्वाचन आयोग के बाजू शास्त्री चौक राज्य महिला आयोग कार्यालय में होगी। महिलाओं के उत्पीडन से संबंधित प्राप्त प्रकरणों पर सुनवाई करेगी। राज्य महिला आयोग के सचिव ने बताया कि सुनवाई के दौरान सभी पक्षकार अपने निर्धारित समय में उपस्थित होगे। उपस्थिति हेतु सोशल डिस्टेसिंग का पालन करेंगे। चेहरे, मुंह और नाक को ढकते हुए तीन लेयर वाले मास्क या मोटा कपड़े का रूमाल बांध कर आएंगे। सुनवाई के दौरान पक्षकारो के लिए सेनेटाईजर एवं अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी।

 

#Commission for Women

Source : Agency

पाठको की राय