Wednesday, October 21st, 2026

जनसुनवाई में 40 आवेदन पत्रों की हुई सुनवाई

डिंडौरी
कलेक्टर  रत्नाकर झा के निर्देशन में एसडीएम डिंडौरी  बलवीर रमण और संयुक्त कलेक्टर सुश्री रजनी वर्मा ने मंगलवार को कलेक्ट्रेड़ सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में 40 आवेदन पत्रों की सुनवाई की। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. रमेश मरावी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती मंजूलता सिंह सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। जनसुनवाई में आवेदकों के द्वारा विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किये गए, प्राप्त आवेदन पत्रों का तत्काल निराकरण किया। जिन आवेदन पत्रों का तत्काल निराकरण नहीं हो सका। उसके लिए आवेदकों को समय-सीमा दे दी गई है। सभी अधिकारियों को जनसुनवाई में प्राप्त आवेदन पत्रों का निराकरण कर आवेदकों को अवगत कराने के निर्देश दिए गए हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय