स्वास्थ्य मंत्री ने किया एनएच वॉकथॉन सीजन-10 का आगाज
रायपुर
स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव रविवार को सुबह शहीद भगत सिंह चौक में आयोजित एनएच वॉकथॉन में शामिल होने पहुँचे। एनएच एमएमआई अस्पताल आईबीसी24 के संयुक्त प्रयास से आयोजित इस एनएच वॉकथॉन का यह दसवां सीजन था। स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने शिरकत कर इस वॉकथॉन का आगाज किया।
विश्व ह्रदय दिवस पर केंद्रित यह वॉकथॉन युवाओं को स्वस्थ हृदय के प्रति जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है, इस वॉकथॉन में स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए युवाओं को प्रतिदिन वॉक करने के लिये प्रेरित कर कार्यक्रम से जुड़े हुए लोगों को सम्मानित भी किया।
Source : Agency

पाठको की राय