Friday, October 23rd, 2026

स्वास्थ्य मंत्री ने शंकराचार्य स्वामी निश्चलानन्द सरस्वती से की भेंट की

रायपुर
ऋगवैदिय पूर्वाम्नाय गोवर्धनमठ पुरीपीठ के वर्तमान 145वें श्रीमज्जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी निश्चलानन्द सरस्वतीजी महाराज के छत्तीसगढ़ पदार्पण पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने उनसे भेंट कर शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वामी निश्चलानंद जी से छत्तीसगढ़वासियों के लिए मंगलकामना करते हुए उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया, इस दौरान बिलासपुर विधायक शैलेश पांडे समेत कांग्रेस के अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव अपने निवास स्थान के निकट सिविल लाइंस में स्थित काली मंदिर जाकर माता काली की आरती में सहभागिता की व शिवलिंग का जलाभिषेक किया, इस अवसर पर उन्होंने हवन करते हुए प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की।

 

#Health Minister

Source : Agency

पाठको की राय