स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी चार जन-जागरूकता प्रचार वाहन रवाना करेंगे
भोपाल
लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म-दिवस 17 सितम्बर को 4 जन-जागरूकता प्रचार वाहन रवाना करेंगे।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी 17 सितम्बर की सुबह 9.30 बजे निवास कार्यालय से जन-जागरूकता प्रचार वाहनों को रवाना करेंगे। कोरोना टीकाकरण के लिये जन-जागरूकता बढ़ाने और कोरोना से बचाव के उपाय अपनाने के संदेशों को प्रदर्शित करने वाले वाहनों को ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर और भोपाल जिलों के लिये रवाना किया जायेगा।
Source : Agency

पाठको की राय